छोटा महादेव भोपाली में 1000 से अधिक कांवड़ियों ने मां ताप्ती व मां नर्मदा के पवित्र जल से किया भोलेनाथ का अभिषेकः
छोटा महादेव भोपाली में 1000 से अधिक कांवड़ियों ने मां ताप्ती व मां नर्मदा के पवित्र जल से किया भोलेनाथ का अभिषेकः रानीपुर l
चौथे सोमवार शिव धाम भोपाली में भक्तों की उमड़ी भीड़, पहाड़ी दरकने से प्रतिबंध के बावजूद श्रद्धालु उत्साहित रानीपुर से 5 किलोमीटर दूरस्थित प्रसिद्ध छोटा महादेव मंदिर भोपाली में आज चौथे सावन सोमवार से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। जो अगले 19 अगस्त तक जारी रहेगा। यहां सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं के शिखर गुफा तक जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छोटा महादेव पहाड़ी में आ रही दरारों के मद्दे नजर
प्रशासन ने यहां कई प्रतिबंध लागू किए हैं। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी
ने यहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। फिलहाल
शिखर गुफा तक श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी
गई है। भक्त अब काला बाबा तक नही जा सकेंगे। उन्हे
अब शिव गुफा तक जाने की ही अनुमति है।
गत वर्ष यहां महाशिवरात्रि के पहले सामने आई दरारों के बाद प्रशासन ने संकटग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया था। यहां श्रद्धालुओं के ऊपर तक जाने पर रोक है। पहाड़ियां पिछले दस साल से दो भागों में बंट रही है। इसके दरकने से बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है
सावन सोमवार में लगता है मेला
यहां हर सावन सोमवार मेले के आयोजन होता है। आज भी चौथे सोमवार यहां शुरू हुए श्रावण मास में शिवलिंग का ओम नमः शिवाय मंत्रोच्चारण के साथ,शस्त्र धारा अभिषेक किया गया है। यहां पर शिव भक्तों की ओर से क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना के लिए छोटा महादेव शिवधाम भोपाली मंदिर में पंचामृत के साथ विशेष शिवलिंग का अभिषेक किया गया
यहां पर क्षेत्र के शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो व अन्य शिव भक्त के द्वारा पहुंचकर सोमवार ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक किया गया है। इसके बाद दूर दराज से आए शिव भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें केला साबूदाना की खिचड़ी व चावल की खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालु भक्तों को वितरित किया गया चौथे सोमवार और बारिश की झड़ी होने के पश्चात भी श्रद्धालुओं का दर्शन करने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
पूरा शिव धाम भोपाली बोल बम के नारे से गूंजयामान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अपने पूजन का इंतजार किया और भगवान आशुतोष का अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश अच्छी फसल के लिए भगवान भोलेनाथ से अमन चैन की दुआ मांगी। इधर बैतूल जिले के धनोरा एवं सारणी सहित जिले भर से पहुंचे 1000 से अधिक कांवड़ियों ने मां नर्मदा एवं मां ताप्ती के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया
Comments are closed.