*नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नए सत्र का हुआ शुभारंभ*
*ग्रामीण युवाओं के लिए चित्रकूट विश्वविद्यालय एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा कार्यक्रम*
*पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय देता है समाज कार्य मे स्नातक एवं परास्नातक की उपाधि*
*जनप्रतिनिधियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ – युवाओं को दिए नेतृत्व क्षमता वृद्धि के सुझाव*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर चलाए जा रहे मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नए सत्र का रविवार को शुभारंभ हुआ . इस कार्यक्रम में सत्र 2024- 25 के नव प्रवेशी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राऐं शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के रूप में उपस्थित चिचोली नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ. वर्षा मालवीय ; उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर ; पार्षद उमेश पेठे ; सहकारी समिति चिचोली के उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार एवं भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सरस्वती पूजन के साथ किया. कार्यक्रम में मौजूद जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की
अवधारणा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसके माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का परिचय दिया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष वर्षा मालवीय ने ग्रामीण क्षेत्र में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका से अवगत कराया . सहकारी समिति के उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार ने सभी छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता विकसित करने के सुझाव दिए . उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र मे सक्रियता के साथ कार्य करने की समझाइए दी. पार्षद उमेश पेठे ने कार्यक्रम से जुड़े
युवाओं को राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा की भावना के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया. नगर परिषद की उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की . कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान एवं नशा मुक्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के
समापन अवसर पर अभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय परिसर मे पौधारोपण किया. कार्यक्रम मे मेंटर्स जितेन्द्र निगम; सुमीत आर्य ; मदन मालवी; स्वप्निल जैसवाल एवं प्रेमलता छारले के साथ नवांकुर समिति के गुरूचरण यादव एवं छात्र छात्राऐं मौजूद रहे.*
Comments are closed.