कलश यात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री अंगारिया
गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वाधान में आयोजित भव्य कलश यात्रा रानीपुर के राम मंदिर प्रांगण से निकाली गई जो कि ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए संत निक्कुदास। आश्रम ( माधव गौशाला ) रानीपुर पहुंची । इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, महिलाएं और बच्चे धार्मिक गीतों की धुनों पर जमकर थिरकते नजर आए जिसमें मुख्य रूप से जनजाति प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश कुमार अंगारिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा) शामिल हुए । समिति के मीडिया प्रमुख शिवम पात्रेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ संरक्षणार्थ एकादश दिवसीय अभिषेकात्मक
महारुद्र 8 अगस्त 2024 दिन गुरुवार से 18 अगस्त 2024 दिन रविवार तक श्रावणमास के पावन अवसर पर परम पूज्य प्रातः स्मरणीय ब्रहम्लीन परम तपस्वी संत शिरोमणी श्री श्री 1008 निक्कुदास महाराज जी की असीम कृपा से एवं पंचायती महानिर्वाणी नया उदासीन आखाडे के पूज्य संतो, महंतो के मार्गदर्शन में गौ संरक्षणार्थ एवं राष्ट्र कल्याण हेतू 11 बाम्हणों
द्वारा एकादश दिवसीय अभिषेकात्मक महारूद्र का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं नवदिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा व तीन दिवसीय रूद्रयज्ञ का आयोजन हो रहा है ।
Comments are closed.