*मेहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
श्रावण मास के अंतिम चरण में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है जिसमे विवाहित महिला अपने वर की लंबी उम्र की कामना करती है और अविवाहित युवती अपने लिए अच्छे वर प्राप्ति के लिए कामना करती है पौराणिक परंपरा के तहत आज दिनांक 07/08/24 को ब्लॉक सेहरा में आज एफ आर एच एस इंडिया ( फाउंडेशन फ़ॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विस) द्वारा मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सेहरा ब्लॉक से आई करीब 30 से 40 महिलाओं ने भाग लिया यह आयोजन FRHS INDIA के एफ डी एस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ योगेश पवार एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित कराया गया जिसमें अनेक ग्रामो से आई महिलाएं, आशा कार्यकर्ता, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य
कार्यकर्ता, ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया FRHS टीम द्वारा जिले में मेंहदी प्रतियोगिता का यह पहला कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमे महिलाएं में काफी उत्साह देखने को मिला एफ डी एस कोऑर्डिनेटर योगेश पवार का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हमारे द्वारा हमेशा कराया जाएगा इस कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भ निरोधक साधनों से अवगत कराना जैसे माला डी, आई यू सी डी, अंतरा इंजेक्शन, ईसी पिल, कंडोम, इत्यादि गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी दी जाती है इसके अलावा महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी के लिए महिलाओं को सलाह दी
जाती है इसके पहले गर्मियों में हमारे द्वारा बिंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था जिसमे हमारे द्वारा आंगनवाड़ी में महिलाओं को एकत्रित कर इन कार्यक्रमों का आयोजन हमारे द्वारा कराया गया और विजेता हुई महिलाओं को गिफ्ट और संस्था द्वारा ईनाम भी दिया गया हमारा आर्गेनाइजेशन परिवार नियोजन में महिला नसबंदी एवं पुरूष नसबंदी पर जिले में काम कर रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लेस हमारी संस्था पूरे
प्रदेश में यह सेवा दे रही है। परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी महिलाओं एवं पूरूषो को जागरूक किया जा रहा है।
Comments are closed.