मालवा अंचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक कर चूनरी अर्पति

सुमित गुप्ता

पीपरी/ मालवा अंचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक कर चूनरी अर्पति कर पूजन अर्चन कर धाराजी घांट से नर्मदे हर ,बोल बम के जयकारों के साथ प्रांरभ हुई, यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ,बागली पूर्व विधायक पहाड़सीह कन्नोजे,खातेगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सारिका चौधरी,भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी,उयोगपति प्रवीण जैन बागोद, रंगेश बियानी,गौरव बाल्दी,अशोक पटेल,मुकेश चौधरी,राजू पटेल,अंकुर गुप्ता ने की। यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता,यात्रा सवरक्ष प्रदीप मेहता,दीपक पंडित ने बताया की यात्रा में इस वर्ष 1400 से अधिक् यात्री शामिल है, धाराजी में

शुक्रवासा के लक्ष्मीनारायण पटेल के द्वारा फरियाली मिक्चर का वितरण किया, टप्पा के मां नर्मदा सेवा मंडल के द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया साथ ही निमाई विश्वास के द्वारा चाय पिलाई गई , शयामल घोष, सिमुल मंडल के द्वारा राजगारे के लड्डू एवम फरियाली मिकचर का वितरण किया, रतनपुर के युवाओं के द्वारा केले का वितरण भूतकोठा नाले पर किया गया, सीतामंदिर पर जब यात्रा पहुंची तो पुष्पेंद्र कुशवाहा मित्र मंडल के द्वारा चाय पिलाई गई ,

पीपरी नगर आगमन पर कलश का पूजन कर तिलक लगा कर पुष्प वर्षा कर समूचे नगर में स्वागत किया गया , साथ ही स्वर्गीय श्री रामचंद्र जी गुप्ता (हिटलर) साहब की स्मृति में गुप्ता परिवार के द्वारा सभी के भोजन की व्यवस्था की गई। बुधवार को बोल बम कावड़ यात्रा पीपरी रात्रि विश्राम के बाद प्रातः पौधारोपण कर जब पुंजापुरा के लिए रवाना हुई तो नगर वासियों ने स्वागत में कोई कमी नहीं रखी, कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता, भगवानदास गुप्ता के द्वारा 25 गांवों के प्रमुख कावड़ यात्रियों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया , पीपरी में सरपंच सुरेश राव पाटिल के द्वारा चाय पिलाई गई ,

पीपरी व्यापारी संघ के द्वारा फरीयाली मिक्सर का वितरण किया गया , बोरपडाव में चारण समाज के द्वारा चाय पिलाई गई , पुतली माता पर रमेशचंद गुप्ता परिवार के द्वारा चाय,पोलाखाल में सतीश मेहता परिवार के द्वारा सेवफल, जगदीश चंद्र शर्मा, अजय शर्मा परिवार के द्वारा फरियाली मिक्सर का वितरण किया गया, पीपलपाटी में छाछ का वितरण किया गया यात्रा जब किशनगढ़ पहुंची तो उदेयश्वर कावड़ यात्रा संघ उदयनगर के तत्वाधान में सभी यात्रियों के लिए केले की व्यवस्था की गई, मिट्ठूपुरा में कांटाफोड़ से आकर गिरधर बियाणी,नटवर

बियाणी,एवम परिवार के द्वारा सभी कावड़ यात्रियों के लिए खिचड़ी खोपरापाक चाय की व्यवस्था कर स्वागत किया गया , साथ ही शैलेश होलानी, जीतू मित्तत्ल,पुरुषोत्तम बियानी,हेमू गोयल , एवम मित्र मंडल द्वारा श्रीफल, फूल माला से कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया, यात्रा प्रमुख गिरधर गुप्ता ,दीपक पंडित का साफा बांध कर स्वागत किया, मौर्य परिवार पानकुंआ के द्वारा चाय फरयाली की व्यवस्था की गई, रातातलाई में रामेश्वर कुंभज के द्वारा फरियाली मिक्चर की व्यवस्था कर सभी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।