बाबा महाकाल के दर्शन को यात्री हुए रवाना

बाबा महाकाल के दर्शन को यात्री हुए रवाना
घोड़ाडोंगरी नगर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को आज महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं महाकाल दर्शन को जाने वाले यात्रियों को नगर के युवाओं ने बाबा महाकाल के जयकारों से विदाई दी ,

सभी यात्री रविवार को चलने वाली अहिल्या नगरी से रवाना हुए यह सभी महाकाल दर्शन को पहुंचने वाले दर्शनार्थ सावन मास के तृतीया सोमवार को बाबा महाकाल भोलेनाथ के दर्शन करेंगे
नागरिकों ने महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को तिलक लगाकर आरती उतार कर हर्षोल्लास से विदा किया बाबा

महाकाल उज्जैन जाने वाले यात्रियों की संख्या में इस वर्ष बढ़ोतरी हुई है लगभग 80 यात्रियों ने आज बाबा महाकाल की के लिए यात्रा की ग्राम वासियों ने नगर की कुशलता के लिए सभी यात्रियों को बोल बम जय महाकाल के जय घोष से विदा किया .
जितेंद्र मालवीय

Comments are closed.