भारतीय किसान संघ का त्रिवर्षीक सम्मेलन छः अगस्त को बैतूल में

प्रकाश सराठे

भारतीय किसान संघ का त्रिवर्षीक सम्मेलन छः अगस्त को बैतूल में

सूर्यवंशी ढोलेवर कुन्बी समाज मंगल भवन बडोरा में होगा आयोजित

रानीपुर। भारतीय किसान संघ का त्रिवर्षीक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 6 अगस्त को बैतूल के बडोरा चौक में दोपहर 12 आयोजित किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल मलैया ने बताया कि त्रिवर्षीक जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य पुरुषोत्तम सरले, संभागीय सह मंत्री नकुल सिंह चंदेल उपस्थित होंगे और किसानो की छोटी बड़ी समस्या को सुनने के बाद उसका निराकरण कैसे हो सकता है भारतीय किसान संघ मजबूत कैसे होगा इसको लेकर विचार विमर्श एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल मलैया ने संपूर्ण

जिले के दसों ब्लॉक के 1339 गांव के किसानों से इस एक दिवासी त्रिवार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात की है। उन्होंने कहा है कि किसान विपरीत परिस्थिति में अपने कृषि के कार्य को पूर्ण करता है इस वजह से वर्तमान समय में बारिश का मौसम है और किसान अपने निर्धारित समय पर 6 अगस्त को दोपहर 12 सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज के मंगल भवन बडोरा चौक बैतूल पर पहुंचकर भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें।

Comments are closed.