विकासखंड स्तर पर एफ.एल.एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण -3 के प्रथम चरण आयोजित ।

 

घोड़ाडोंगरी – विकासखंड स्रोत समन्वयक पी.सी. बोस ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय 5 दिवसीय गैर आवासीय एफ.एल.एन. रिफ्रेशर प्रशिक्षण- 3 का प्रथम चरण कक्षा 1 एवं 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों का विकासखंड स्तर पर जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में दि.29 जुलाई से 2 अगस्त तक 5 दिवसीय आयोजित हो रहा है । बीआरसी श्री पी.सी. बोस ने बताया कि विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शालाओ में कक्षा 1 एवं 2 पढ़ाने वाले शिक्षकों को भाषा, गणित, एवं अंग्रेजी विषय में विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों द्वारा कठिन अंशो को छात्रों को कैसे

सिखाया जाए व शिक्षक संदर्शीका,वर्क बुक में क्या-क्या परिवर्तन आया उनको विधिवत समझाया जा रहा है ।
बीआरसी श्री बोस के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए इसका अधिकतम लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचा जाए इस संबंध में उद्बोधन दिया गया तथा प्रशिक्षण में सिखाए गए नए-नए तरीकों को प्रतिदिन शिक्षण के दौरान उपयोग करने की अपील की, जिससे छात्रों का बुनियादी संख्या ज्ञान एवं साक्षरता के स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सके ।

प्रशिक्षण प्रभारी बीएसी पी.एल.साहू ने बताया की प्रथम चरण में 45- 45 शिक्षकों के तीन बेच बनाए गए जिसमें कुल 135 शिक्षक, शिक्षिकाए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । प्रशिक्षण शिक्षण सामग्री की सहायता से प्रोजेक्टर एवं एलईडी टीवी के माध्यम से विभिन्न गतिविधि कराते हुए विषय विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरो के द्वारा दिया

जा रहा हे । सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं ।प्रशिक्षण का दूसरा चरण 5 अगस्त से प्रारंभ होगा ।

Comments are closed.