*सावन शुरू होते ही बहने लगी भक्ति की बयार, कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में जुनून*

Pramod Suryavanshi

 

आमला. प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए श्रावण मास में शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। कावड़ का जल अर्पित करने के लिए आमला ब्लॉक से श्रद्धालु बाबा के धाम कावड़ यात्रा पर रवाना हुए हैं जो कावड़ में जल भरकर नंगे पैर बाबा के धाम छोटा महादेव (भोपाली) तक यात्रा करने के उपरांत बाबा के चरणों में कावड़ का जल अर्पित करने के लिए रवाना हो चुके हैं सभी श्रद्धालुओं को आमला व आस ,पास के ग्राम वासियों ने तिलक कर आरती उतार कर विदाई दी ,रविवर को पंखा से कावड़ यात्रा प्रातः 8:00 बजे आरंभ हुई जो पंखा से बोडखी आमला बोरी होते हुए बाबा के दरबार छोटे महादेव पाहुंचेंगी

Comments are closed.