*ग्रामीण क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुरुसाहब स्कूल को मिला सम्मान*

 

*सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान बच्चे एवं उनके पालक‌ हुए सम्मानित*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*नवदुनिया समाचार पत्र द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्र 2023-24 में 10 वीं एवं 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “गुरुसाहब पब्लिक स्कूल” को सम्मानित किया गया. जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवांर , नपा बैतूल की अध्यक्ष पार्वती बारस्कर , भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला , हेमंत पगारिया, सेज यूनीवर्सिटी के वीरेंद्र सिंह , नवदुनिया के विनय वर्मा के साथ संपादकीय विभाग की टीम एवं अन्य अतिथियों ने संस्था के प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया. अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाऐं देते हुए सफलता के टिप्स बताऐ. इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि , पालकगण एवं छात्र छात्राऐं बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे.*

Comments are closed.