फसल बीमा से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को की गई प्रदान रानीपुर l आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रानीपुर संस्था प्रांगण में शनिवार दोपहर को संस्था प्रबधक मधु कलम एवं सहायक प्रबधक परसराम वर्मा ने फसल बीमा से संबंधित जानकारी देकर लाभ प्राप्त करने का कहा गया जिसमें एसबीआई के जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी कृषि विभाग एस ए डी, ओ ,संगीता मावासे, आर ई ओ सुनील बर्डे, द्वारा फसल बीमा की जानकारी प्रदान की गई एवं जिंक सागरिका हुआ निंदा नाशक की खरीदी पर सब्सिडी को कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी प्रदान की गई गौरतलब है कि रानीपुर संस्था के
अंतर्गत 4000 से अधिक किसानों का पंजीयन है परंतु संस्था से लेनदेन लगभग 2500 किस करते हैं जिसमें कई किसान डिफाल्टर हो चुके हैं शिविर का में उद्देश्य था कि डिफाल्टर किसान शिविर में पहुंचे एवं जानकारी प्राप्त कर अपनी फसल का बीमा करवाए एवं डिफाल्टर होने से बचे ताकि आने वाले रवि के सीजन में संस्था कार्यालय से विधिवत जानकारी किसानों को उपलब्ध होते रहे एवं संस्था परिसर में अपना बकाया राशि जमा कर 0% का लाभ प्राप्त कर सके सहायक प्रबंधक परशराम वर्मा
ने बताया कि आने वाले रवि के सीजन में किसान अपना खसरा नंबर आधार एवं समग्र आईडी से लिंक कारए लिंक नहीं होने पर शासन से मिलने वाली योजना जिसमें किसान सम्मन निधि फसल पंजीयन का फायदा नहीं मिल पाएगा इसलिए सभी किसान अपने समग्र आईडी आधार नंबर एवं खसरा नंबर का पंजीयन कराकर फायदा ले सके किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि रानीपुर समिति के अंतर्गत 382 किसानों ने
वेयरहाउस में अपनी मूंग की उपज बेची है परंतु आज पर्यंत तक उनके खाते में किसी भी प्रकार की राशि नहीं मिल पाई है उन्होंने शासन से गुहार लगाई है की शीघ्र रही मूंग की राशि उन्हें दिलाई जाए
Comments are closed.