हर हर महादेव के गूंजयामान से गूंज उठा शिव धाम भोपाली छोटा महादेव मंदिर में श्रावन के पहले सोमवार शस्त्र धारा से हुआ अभिषेक

प्रकाश सराठे

रानीपुर । 22 जुलाई से शुरू हुए श्रावस मास में क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र छोटा महादेवशिवधाम भोपाली मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवलिंग का ओम नमः शिवाय मंत्रोच्चारण के साथ, शस्त्र धारा अभिषेक किया गया है । यहां पर शिव भक्तों की ओर से क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना के लिए पहले सोमवार छोटा महादेव शिवधाम भोपाली मंदिर में पंचामृत के साथ विशेष शिवलिंग का अभिषेक किया गया। यहां पर क्षेत्र के शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो एवं अन्य शिव भक्त के द्वारा पहुंचकर सोमवार ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक किया गया है उसके

पश्चात दुर् दराज से आए शिव भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कला साबूदाना की खिचड़ी एवं चावल की खिचड़ी का प्रसाद श्रद्धालु भक्तों को वितरित किया गया पहले ही सोमवार और बारिश की झड़ी होने के पश्चात भी श्रद्धालुओं का दर्शन करने का सिलसिला लगातार जारी रहा पूरा शिव धाम भोपाली बोल बम के नारे से गूंजयामान हो उठा भक्तों का दर्शन करने का सिलसिला प्राप्त है 4:00 बजे से देर शाम तक चलते

रहा श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अपने पूजन का इंतजार किया और भगवान आशुतोष का अभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश अच्छी फसल के लिए भगवान भोलेनाथ से अमन चैन की दुआ मांगी

Comments are closed.