विवेकानंद गुरुकुलम विद्यालय ससाबड़ में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आयोजित

प्रमोद सूर्यवंशी

*अभिनव समाज कल्याण संगठन* (नवांकुर संस्था मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ) द्वारा संचालित विवेकानंद गुरुकुलम विद्यालय ससाबड़ में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ।प्रार्थना सभा के बाद गुरु शिष्य परंपरा पर श्री यशवंत चौहान द्वारा प्रकाश डाला गया तत्पश्चात विद्यालय में सरस्वती पूजनके साथ एक कुंडी गायत्री महायज्ञ श्री ओमप्रकाश जी घिडोडे द्वारा सम्पन्न कराया गया । सरस्वती पूजन. गुरु वंदना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। अंत मे

विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रीना इंदौरकर .रोशनी सूर्यवंशी . शारदा हारोडे .मनीषा सूर्यवंशी.शीतल सिसोदिया. तितीक्षा सोनी . हेमा घोरे संतरी टेकाम . घनीराम गढ़ेकर . सतीश चौहान . ज्यादित्य सिंह आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात समिति द्वारा

विवेकानंद खेल परिसर में मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पांच पौधों का रोपण किया गया ।पौधारोपण कार्यक्रम में नरेन्द्रप्रसाद सोनी . नरेंद्र गढ़ेकर . जगदीश राठौड़ . प्रवीण चौहान . अनिल सोनारे .परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर उपस्थित रहे ,

Comments are closed.