बाल सभा के भव्य आयोजन के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा । (विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी)
घोड़ाडोंगरी। सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देशानुसार प्रातः काल दो कॉलखंडों में सबल भारत अंतर्गत सदनवार बालसभा आयोजित की गई जिसमें छठवें कालखंड से निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/ छात्राओं द्वारा गुरुओं का सम्मान किया गया एवं गुरुओं के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नृत्य ,भाषण, नाटक ,निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । छात्रा कुमारी शीतल कहार ने अपने उद्बोधन में गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहां की कर्ता करे न कर सके, गुरु करे सब होय। सात दीप नौखंड में, गुरु से बड़ा ना कोय। गुरु पूर्णिमा पर सच के मार्ग पर ले जाने वाले गुरुओ के
प्रति कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देते हैं अपने तप और ज्ञान से समाज का उद्धार कर रहे हैं सभी देवतुल गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन ।गुरुओं के सम्मान में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी ।सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं को गुरुसंदीपनी ,गुरु विश्वामित्र सहित अनेकों महापुरुषों के बारे में गुरु और शिष्य की महिमा को विस्तार से बताया ।कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वही प्राचार्य कक्ष में विज्ञान समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया ,जिसमें
प्रयोगशाला में लगने वाली आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार कर बजट की उपलब्धता पर क्रय करने का निर्णय लिया गया । तथा पूरे शिक्षा सत्र में विज्ञान से संबंधित गतिविधियों विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ,बाल विज्ञानकांग्रेस के लिए प्रोजेक्ट तैयार करना आदि विषय पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए ।
गुरु पूर्णिमा एवम सभी आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र/छात्राओं द्वारा ही किया गया, जिन्हे प्राचार्य महोदय सहित शाला के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सराहना की । गौरतलब हो की सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में हर बार नया नवाचार विद्यार्थियों में देखने, सुनने एवं सीखने को मिलता है ।
Comments are closed.