केंद्रीय मंत्री और विधायक से मिलकर घोड़ाडोंगरी मुख्यायल में खंडहर हो रहे आदिवासी मंगल भवन को हस्तांतरित कर मरम्मत करने की अपील

पार्षद नेहा दीपक उइके ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

 

(घोड़ाडोंगरी ) आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय घोड़ाडोंगरी में जर्जर हो चुके आदिवासी मंगल भवन के मरम्मत की मांग को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की आदिवासी नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने शुक्रवार क्षेत्र के दौरे में आये केन्द्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवम क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन सिंग उइके से भेंट कर ब्लॉक मुख्यालय में खंडहर हो रहे आदिवासी मंगल भवन की मरम्मत की मांग की
पार्षद नेहा उइके द्वारा केंद्रीय मंत्री और विधायक को दिए पत्र में बताया गया कि नगर में एक मात्र आदिवासी मंगल भवन है और ये मंगल भवन वर्तमान में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की देखरेख

में है पूर्व में ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने पर नगर के कई शासकीय सम्पति नगर परिषद को हस्तांतरित कर दी गई थी लेकिन जनपद पंचायत द्वारा आदिवासी मंगल भवन को नगर परिषद को हस्तांतरित नही की गई थी जिसके कारण जनपद पंचायत द्वारा देखरेख नही करने से ये उपयोगी भवन आज खंडहर में तब्दील होते जा रहा है पार्षद नेहा उइके द्वारा केंद्रीय मंत्री और विधायक को ये भी अवगत करवाया की जनपद पंचायत और आदिवासी विकास आयुक्त से भी इसके मरम्मत की मांग की गई लेकिन बजट नही होने से और गाइडलाइन नही होने से इनकार कर दिया गया

लेकिन यदि ये भवन जनपद पंचायत द्वारा नगर परिषद को हस्तांतरित कर दी जाती है तो नगर परिषद में भवन के मरम्मत का प्रावधान है जिससे आदिवासी मंगल भवन पुनः अच्छी स्थिति में आकर जनउपयोगी हो सकता है पार्षद नेहा उइके ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक से हस्तक्षेप कर जल्द निराकरण की मांग की जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने कलेक्टर से चर्चा करने की बात कही वही विधायक श्रीमती गंगा उइके ने इस विषय

को संज्ञान में लाने के लिए पार्षद नेहा उइके की तारीफ कर उचित कदम उठाकर अधिकारियों से चर्चा कर मरम्मत की बात कही जिससे आदिवासी समाज को सामाजिक एवम पारिवारिक गतिविधियों के लिए निशुल्क भवन उपलब्ध हो सके

Comments are closed.