आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत महावीर वार्ड टिकारी में साधु देव बाबा कालोनी लीलू सदन के पास बैतूल विधायक मा.हेमन्त खंडेलवाल जी ने वार्ड वासियों की उपस्थिति में बृक्षारोपण किया कार्यक्रम में श्री राजा साहू जी के जन्मदिन पर विधायक ने केक खिलाकर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में एक समय ऐसा आया कि बच्चों ने जब विधायक हेमन्त खंडेलवाल जी से कहा कि विधायक अंकल एक पेड़ हमारे साथ भी लगाइये इस बात पर विधायक ने भी बच्चों के साथ उसी अंदाज में पेड़
लगाया उपस्थित लोग यह देख अचंभित हो गए और खुशी इजहार की कार्यक्रम में वार्ड वासियों द्वारा लाईट की समस्या बताई की वर्षों से बिजली के पोल पर लाइट नही लगी हैं आने जाने में रात्रि के समय अंधेरा रहता हैं बहुत परेशानी होती हैं विधायक ने तत्काल MPEB में अधिकारियों से बात कर तीन दिनों के अंदर लाइट लगा कर सूचित करें इसपर वार्ड वासियों ने धन्यवाद दे कर आभार व्यक्त किया वृक्षारोपन कार्यक्रम में समस्त कालोनी वासियों को विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा
कि पेड़ लगाना और उन्हें पालना हम सबकी जिम्मेदारी हैं हर सदस्य को जवाबदारी लेना चाहिए इस बात पर सभी वार्ड वासियों ने एक एक पेड़ की जिम्मेदारी ली इस अवसर पर कार्यक्रम में वार्ड के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे
Comments are closed.