*भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह कल होगा बालाजी लॉन घोड़ाडोंगरी में आयोजित*

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के बालाजी लॉन में कल क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंग उईके भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब पूरी विधानसभा के पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं विधायक गंगा सज्जन सिंग उईके कार्यकर्ताओं को

आगामी संगठन के कार्यों को लेकर मार्गदर्शित करेंगे। सम्मेलन में विधानसभा अंतर्गत सभी सात मंडल चिचोली ग्रामीण मंडल, चिचोली नगर मंडल, बिजादेही मंडल, पाढऱ मंडल, शाहपुर मंडल, चोपना मंडल एवं घोड़ाडोंगरी मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होंगे।

Comments are closed.