म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ घोड़ाडोंगरी ने अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर बी.ई.ओ. को सौपा ज्ञापन ।
घोड़ाडोंगरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा घोड़ाडोंगरी द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एच.एस.रघुवंशी को ज्ञापन सौपा । जिसमें प्रमुख रूप से प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रथम 12 वर्ष एवं द्वितीय 24 वर्ष की क्रम्मोंन्ति मिलने पश्चात सर्विस बुक में एंट्री करने एवं एरियर्स राशि का समय सीमा में
भुगतान किया जावे । तथा अध्यापक संवर्ग को सातवें वेतनमान की आखिरी किस्त का भुगतान जो अप्रैल में होना था आज दिनांक तक लंबित है शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की । अध्यापक संवर्ग को 1 जुलाई 2023 से बड़ी हुई एरियस राशि का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ विकासखंड अध्यक्ष मुकेश सरयाम ,तहसील अध्यक्ष नितेश राठौर, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पीयूष वर्मा,पूर्व सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक संघ श्री
शीतलचंद चौहान एसके वर्मा ,धीरज यादव, सुनील मालवी रविंद्र दुबे, सुरेश गोलदार ,पंकज पाटणकर , मुकेश उपराले, चिंदया कड़वे, रामनिवास परते,दिनेश कोराई, प्रकाशराठौर ,मिलन सिंह सिसोदिया सीरीस वर्मा सहित समग्र शिक्षक संघ के वरिष्ठ विक्रांत गावंडे एवं के.के. अतुलकर भी उपस्थित रहे ।
Comments are closed.