नर्सिग घोटाले की जॉच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर l :- मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर काग्रेसियो ने 2 जुलाई मंगलवार को थाना रानीपुर में पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी अवधेश तिवारी को ज्ञापन सौपा ।

सौपे ज्ञापन में बताया गया है कि, मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता सबंधी बड़ा घोटाला हुआ है ! जिसमें अस्तित्वहीन नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं नर्सिंग कॉलेज से संबंधित छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने की घटना विस्तृत रूप से उजागर हुई है ! जिसके चलते मध्यप्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उक्त नर्सिंग घोटाले में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल की घटनाएं उजागर हुई है! जिसके लिए मंत्री श्री सारंग सीधे सीधे जिम्मेदार है! लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री श्री विश्वास सारंग आज भी अपने पद पर काबिज है ।

उपरोक्त नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्र-छात्राओं के भविष्य के अंधकारमय करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबडे सहित कई अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तत्ता उजागर हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों सहित आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।

अतः महामहिम आपसे निवेदन है कि प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले जैसे कलंक की सम्पूर्ण जांच कराकर कार्यवाही की जावे एवं जांच पूर्ण होने के पूर्व प्रथम दृष्टा अपराध में संलिप्त प्रतीत हो रहे प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद कारमा श्री निशांत बरबडे को तत्काल निलंबित कर जांच कार्यवाही कराई जावे एवं

मंत्री विश्वास सारंग को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जावे जो कि न्यायोचित होगा !
ज्ञापन सोपते समय घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो नंदकिशोर उईके पूर्व सरपंच घोड़ाडोंगरी दुष्यंत महाले हरप्रीत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत घोड़ा डोंगरी मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव कमलेश झल्लारे राजू कर जीवन वर्मा कुंवरलाल जावलकर शाहिद खान मदन चौहान मनोहर उइके संजय साल्वे अनुराग हाथिया अनिल वर्मा रमेश वरकड़े दिलीप उईके सहित ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Comments are closed.