जनपद पंचायत कार्यालय में रोजगार मेला आयोजित

 

जनपद पंचायत के आजीविका मिशन कार्यालय में मंगलवार दिनांक 25.06.2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मध्य प्रदेश डे०राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसमे मध्य प्रदेश के विभिन्न नगरो में संचालित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर रोजगार से जुडने के इच्छुक युवक युवतियों उनकी कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई।

रोजगार मले में प्रथम एज्युकेशन भोपाल से 17 डीडीयूजीकेवाय भोपाल 24 सागर मेन्युफेक्चरिंग ओबेदुल्लागंज से 22 बच्चो का कंपनी द्वारा चयन किया गया है। मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 160 युवक युवतियों ने पंजीयन कराया गया। जिनमें से 63 का चयन हुआ है। कार्यक्रम में आजीविका मिशन क सीएलएफ/स्व सहायता समूह की दीदीयां एवं मिशन के ब्लॉक प्रबंधक एवं सहा० विकासखण्ड प्रबंधक मौजूद रहे ।

Comments are closed.