अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्धारिया *नवांकुर* संस्था मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद ,ग्राम पंचायत अन्धारिया एवं तहसील विधिक सेवा समिति सिविल न्यायालय आमला द्वारा “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम विवेकानंद खेल परिसर तथा विश्व नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन अन्धारिया में संपन्न हुआ । पौधों रोपण कार्यक्रम में शिक्षकों.स्कूली बच्चों तथा ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश श्री राकेश सनोडिया ने कहा कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प ले. ऐसा ना हो कि आने वाली पीढ़ी को अपनी पीठ पर ऑक्सीजन का सिलेंडर रखकर चलना पड़े। पेड़ प्रकृति का श्रंगार है ।
पेड़ से ही वर्षा होती है और पेड़ से ही हमें अमूल्य ऑक्सीजन प्राप्त होती है । पेड़ पक्षियों का आश्रय स्थल है इसलिए हमारी संस्कृति में पेड़ों की पूजा की जाती है ।उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बोलते हुए कहा कि हमें नशामुक्त परिवार बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।नशा सामाजिक बुराई है ।नशा से परिवार और समाज अवनति की ओर जाता जिससे राष्ट्र की उन्नति भी प्रभावित होती है ।घरेलू हिंसा पर मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने घरेलू हिंसा रोकने के लिए रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि राजा जनक की पत्नी सुनैना ने अपनी बेटी सीता को ऐसे श्रेष्ठ संस्कार दिए कि वह एक आदर्श बहू आदर्श पत्नी
और आदर्श मां के रूप में पूजनीय हुई । कार्यक्रम को जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वय अरविंद माथनकर ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम में नरेंद्र गढ़ेकर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा ) .नरेंद्र प्रसाद सोनी (जिला समिति सदस्य जन अभियान परिषद ) .महेश वराठे ( पैरालीगल वालंटियर ) .घनीराम गढ़ेकर (परामर्शदाता ) .अनिल सोनारे (सामाजिक कार्यकर्ता ) .मनोज गढ़ेकर (सचिव ) .अखिलेश झाडे. प्रमोद सोनारे (सहसचिव ) .कमलेश सावनेर .सरिता सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Comments are closed.