कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 तक कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए मंत्रालय से जारी हुए निर्देश

*मध्यप्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय का समय अब सुबह 10:00 से सांय 6:00 तक।* *शासकीय सेवकों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने के दिये निर्देश*
राज्य शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहें। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत किया गया है। निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा की गई है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।