भाजपा नगर मंडल आमला के प्रत्येक बूथ पर मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान स्मृति दिवस*
*
*भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर बलिदान स्मृति दिवस के रूप में मनाई आपने पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि*
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक एव पितृपुरुष श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान स्मृति दिवस के रूप में मनाया । भाजपा नगर मंडल के प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवम संगठनात्मक बूथ पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों बूथ समिति सदस्य एव गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में बलिदान स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख समेत भाजपा कार्यकर्ताओ ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर मल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति बलिदान एव समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करी ।
*मोक्षधाम आमला में वृक्षारोपण कर किया
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ*
श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में माँ एव प्रकृति के प्रति आदर सम्मान एव निष्ठा प्रकट करने के लिए चलिए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’’ के निमित भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मोक्षधाम आमला परिसर में नीम का पौधा रोपा । वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले ने कहा की प्रकृति हमारी मां है और प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सफल बनायेगे।
*भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सघन वृक्षारोपण*
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता आगामी 6 जुन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती तक अभियान अंतर्गत सघन वृक्षा रोपण करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले चिरोजी पटेल हरी यादव कार्यक्रम प्रभारी राजेश ढोलेकर प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले सतीश हारोडे गोपेन्द्र सिंह धनश्याम मालवीय संजय जैन भोला वर्मा अशोक झा लाजवंती नागले शोभा देशमुख श्रृद्धा मालवीय गीता ढोलेकर गीता पंडोले हेमंत गुगनानी शिवपाल उबनारे लिखीराम साहू मयूर सुर्जेकर भीमसिंह चौहान जयंत गोहे राजू मालवी प्रदीप चौहान दिनेश बारस्कर श्रीकांत डाफने दिलीप माथनकर अखिलेश गीतकर अनिल यादव हरी मालवीय बंशी मालवीय ज्ञानप्रकाश बनाइत मुन्ना झड़बडे योगेन्द्र सिंह ठाकुर राकेश वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे।
Comments are closed.