21 जून विश्व योग दिवस पर आमला विकासखंड के ग्राम अन्नधारिया में ग्राम पंचायत अन्नधारिया , अभिनव समाज कल्याण संगठन (नवांकुर संस्था मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ),ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति , शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विवेकानंद खेल परिसर में विश्व योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पतंजलि योगपीठ के योगशिक्षक डॉ गणेश कुमार नरवरे द्वारा योग की विभिन्न विधाओं ,विभिन्न प्रकार के योग-ध्यान ,
प्राणायाम , कपालभाति , अनुलोम विलोम ,वह सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। उन्होंने निरोगी और सुखी जीवन जीने के उपाय बताएं तथा प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करने के साथ अपने ग्राम को स्वच्छ व सुंदर रखने का आहवान किया । कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्रा , महिलाएं , युवा ,सहित नरेंद्र गढ़ेकर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) ,शिवकांत नरवरे , परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर ,प्रवीण चौहान , अखिलेश झाडे ,शुभम चौहान , प्रमोद सोनारे आदि उपस्थित थे
Comments are closed.