पढ़ाई की तरह योग भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : प्राचार्य विवेक तिवारी

तहसीलदार श्रीमती महिमा मिश्रा ने विद्यार्थी जीवन में योग क्यों आवश्यक है पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य विवेक तिवारी एवम शाला परिवार द्वारा सभी उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त किया गया।

 

म०प्र० शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार आज हिनांक 21 जून 2024 को सी.एम. राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सामूहिक योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दसवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 6 बजे घोड़ाडोंगरी नगर पंचायत से गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थीयों का आगमन हुआ हुआ। प्रातः 7:00 बजे से रेडियो पर लाइव टेलीकास्ट के साथ गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों छात्र शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों ने सामूहिक योग अभ्यास किया।

जिनमें से सूक्ष्म यौगिक क्रियाये, खड़े होकर किए जाने कले आसन , पाद हस्त आसन, ताड़ासन, पेट के बल लेटकर किये जाने वाले आसन, भ्रामरी प्राणायाम के पश्चात अंत में कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके, प्रशान्त गावडे, राकेश अरोरा, लखन मालवीय राकेश अग्रवाल तह‌सीलदार श्रीमती महिमा मिश्रा, नगर परिषद् के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकान्त यादव गणमान्य नागरिक पालक एवं 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रशान्त गावंडे मे अपने उद्‌बोधन में योग के महत्व एवं 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है बताया। श्री रामजीलाल उइके ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। तहसीलदार श्रीमती महिमा मिश्रा ने विद्यार्थी जीवन में योग क्यों आवश्यक है पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य विवेक तिवारी एवम शाला परिवार द्वारा सभी उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments are closed.