मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने, सभी कार्यकर्ता को बधाई, अब हमें संगठन के कार्य में फिर से जुड़ना है:- कांतिलाल यादव

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी की मंडल स्तरीय पदाधिकारी बैठक मण्डल कार्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजित की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष कांति यादव जी बैठक में उपस्थित रहे, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी साथ ही प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को बूथ स्तर पर करने के लिए कार्यकर्ताओं को जवाबदेही दी, कांति यादव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कार्यक्रम आयोजित करना है, साथ ही 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को

बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना हैं वही 25 जून को कांग्रेस सरकार द्वारा काला अध्याय लिखते हुए आपातकाल लगाने को लेकर मीसाबन्दियों का सम्मान करना है, वही 23 जून से 6 जुलाई तक हमें मंडल घोड़ाडोंगरी में 5000 पौधों का वृक्षारोपण करना है। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके जी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गावंडे जी, प्रदेश मंत्री दीपक उइके जी, मंडल महामंत्री नारायण मालवीय जी,बीजालाल धुर्वे,सुमन

तुमडाम,महिला मोर्चा मंडलअध्यक्ष उर्मिला तिवारी,महामन्त्री कामिनी पाटले, ललिता मालवी सहित विधायक प्रतिनिधि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे,आदिवासी नेता नरेंद्र उइके जिला जनजाति मोर्चा मीडिया प्रभारी नीलेश तारम,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष वागद्रे,युवा नेता विकास सोनी,नगर अध्यक्ष आभाष मिश्रा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश गायकवाड,सक्के भलावी,एगराज पवार,सुबोध साहू बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments are closed.