भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत एसडीएम पहुंचे पाढर पीएमश्री स्कूल

 

घोड़ाडोंगरी । स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत शाहपुर एसडीएम श्री अभिजीत सिंह पाढर के पीएमश्री हायर सेकेंडरी, माध्यमिक शाला कन्या आश्रम पाढर ,प्राथमिक शाला पाढर में उपस्थित होकर बच्चों एवं पालकों को संबोधित किए । इस अवसर पर एसडीएम श्री अभिजीत सिंह द्वारा बच्चों को कापी, पेन एवं टॉफी भी वितरित की गई एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन दिया उन्होंने कक्षाओ में पहुंचकर छात्र/छात्राओं से चर्चा की वही मध्यान्ह भोजन भी चखा। बच्चे एसडीएम महोदय को अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए वहीं एसडीम महोदय के साथ बच्चों ने ग्रुप

फोटो भी खिंचवाई । भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम महोदय के साथ जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री पी.सी.बोस एवं बीएसी मुकेश सरयाम पूरे समय उपस्थित रहे । प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी शालाओं की व्यवस्थाओं को देखकर एसडीम महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

Comments are closed.