सिवनपाट में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनपाट में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन* स्कूल के हेड मास्टर श्री रामदास इवने ने बताया कि आज दिनांक 20 जून 2024 को *भविष्य से भेंट* कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोफेसर प्रदीप पंद्राम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिनके द्वारा कालखंड अध्यापन किया गया । प्रोफेसर प्रदीप पंद्राम ने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिए यह कार्यक्रम वास्तव में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी डॉक्टर मोहन यादव की पहल से राज्य स्तर पर

चलाया जा रहा है। उन्होंने *नदियां न पिए कभी अपना जल, वृक्ष न खाए कभी अपना फल* गीत गायन के साथ विद्यार्थियों को परोपकारिकता का पाठ सिखाया और जीवन में कभी हार नहीं माने तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपने ज्ञान को समृद्ध कर कीर्तिमान को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया ।तथा विद्यार्थियों की रुचि को समझते हुए डॉक्टर डॉक्टरी, इंजीनियरिंग,शिक्षक, पेंटिंग तथा मिलिट्री आदि की तैयारी के संबंध में विस्तार पूर्वक समझाया एवं प्रवेश उत्सव के अंतर्गत नव प्रवेशित विद्यार्थियों

को शासन से प्राप्त निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर श्री बसंत उईके ,श्री दर्शन बारसे, श्री मेहताब अंसारी, श्री सिकंदर अंसारी, श्रीमती सीमा वरकडे, श्रीमती सीमा आहाके, श्रीमती रागिनी निमजे तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.