नर्मदापुरम – भोपाल से बकतरा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी। देखे वीडियो
शाहगंज के ग्राम परसवाड़ा के पास हुआ हादसा।
मौके पर ही तीन लोगों की हुई मौत जिसमे 1 महिला और 2 पुरूष शामिल-सूत्र
मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नही सूत्रों में बताया।
घायलों को बुदनी और नर्मदापुरम लाने की तैयारी-सूत्र
फ़िलहाल बस हादसे का कारण अज्ञात।
मौके पर शाहगंज पुलिस और एम्बुलेंस पहुँची।
सीहोर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को शाहगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस राजधानी भोपाल से बकतरा जा रही थी। सीहोर के शाहगंज थाना क्षेत्र पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शाहगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है







