अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौपा ज्ञापन 2 दिन का दिया अल्टीमेटम

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई घोड़ाडोंगरी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जनभागीदारी अध्यक्ष एवम महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौपा। भाग सयोजक जतिन प्रजापति ने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण हुए डेढ़ वर्ष हो चुका है लेकिन अभी तक महाविद्यालय में वाटर कूलर नही लगा है। जिससे बच्चों को शीतल जल पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है। नगर मंत्री आयुष कहार ने बताया कि 2 महीने से महाविद्यालय के कक्षा के पंखे बन्द है जिसे आगामी दो दिन में नही सुधारते है तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय बंद कर प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन सौपते समय योगेश , जशवंत ,अनुराग, राजकुमार, मुस्कान,मंशा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Comments are closed.