विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी तहसील के 24 ग्रामों में आज पौधा लगाकर वृक्ष गंगा अभियान की शुरुआत की जिसमें ग्राम के पांच पांच युवाओं की टोली बनाकर उनको आज की स्थिति से अवगत कराया और पर्यावरण को बचाने के लिए एवं बढ़ता हुआ तापमान को रोकने के लिए सिर्फ और सिर्फ पौधारोपण ही सहारा है ऐसा उनको अवगत कराया अतः हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ी को

एक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण दे सके क्योंकि अब हमारा जीवन पेड़ों के बगैर अधूरा है अतः ज्यादा से ज्यादा हम सबको प्रयास करना चाहिए तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को वृक्षारोपण करने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रयास किया जा रहा है ताकि हमारे क्षेत्र को हम हरा भरा कर सकें और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ एवं सुंदर ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण दे सके आज के इस

कार्यक्रम को सफल करने में सुनील कुमार शर्मा खेमराज पवार अनिल कुमार शर्मा दशरथ गीत जी एवं ग्रामीण युवाओं का विशेष योगदान रहा

Comments are closed.