गायत्री तपोभूमि मथुरा में आयोजित होने वाले कौशल विकास शिविर में भाग लेने हेतु घोड़ाडोंगरी (सारणी ) , आमला , सिवनी,एवम छिंदवाड़ा के 35 बच्चे दोपहर 1:00 बजे पातालकोट एक्सप्रेस
से मथुरा के लिए रवाना हुए इन बच्चों का घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर घोड़ाडोंगरी गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा स्वागत किया एवं उनके मंगलमय जीवन की कामना की एवम गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए उनको रवाना किया ।
तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटनकर जी ने बताया की अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तपोभूमि मथुरा में बच्चों के कौशल विकास एवं उनको जीवन जीने की कला सिखाने हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है सुनील शर्मा, सुनील मालवीय, संतोष सोनी, खेमराज पवार, आमोद साहू आदि परिजनों ने बच्चों को शीतलपेय एवं स्वलापाहार कराया।
Comments are closed.