लाल झंडा कोल माइन मजदूर यूनियन (सीटू) पाथाखेड़ा क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया सीटू का स्थापना दिवस मनाया गया
लाल झंडा कोल माइन्स मजदूर यूनियन ( सीटू) यूनियन पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय में कामरेड जगदीश डिगरसे वेकोलि अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया । सीटू के वरिष्ठ सदस्य कामेश्वर राय ने वर्तमान परिस्थितियों में सीटू की प्रासंगिकता विषय पर जानकारी दी । एरिया अध्यक्ष जे विवेकानंद ,और एरिया महामंत्री गणेश गुजरे ने कहा कि देश में तत्कालीन मजदूर आंदोलन में आए ठहराव के कारण सीटू की स्थापना की आवश्यकता हुई थीं जिसका मुख्य उद्देश्य देश में मजदूरों की एकता को कायम करना और शोषण के विरुद्ध
राष्ट्रव्यापी आंदोलन करना था। सीटू ने अपने लक्ष्य और उद्देश्यों पर काम करते हुए मजदूर वर्ग के शोषण के खिलाफ कई बड़े संघर्ष किए और उपलब्धियां भी हासिल की हैं। आज ईमानदार और संघर्षशील यूनियन के नाम पर सीटू देश में स्थापित है। सीटू के एरिया कार्यकारणी अध्यक्ष अचिंत डे और समन्वय समिति सदस्य जितेन्द्र निरापुरे ने कहा कि सन 1970 से आज तक सीटू ने पूरे देश के सर्वहारा वर्ग के लिए कई संगठन बनाए और उन
संगठनों के माध्यम से संघर्ष करते हुए शोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया। सीटू देश के हर मज़दूरों के लिये हमेशा से लड़ता रहा हैं ।
इस मौके पर सीटू के एरिया पदाधिकारी ,ईकाई के अध्यक्ष सचिव ,सहित सीटू कार्यकर्ता उपस्थित थे
Comments are closed.