2612 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ.

घोड़ाडोंगरी तहसील के 2612 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ. तहसील समन्वयक मनोज पाटणकर ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर घोड़ा डोंगरी तहसील के 2612 घरों में ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ विश्व की शांति के लिए पर्यावरण की शुद्धि के लिए आहुतियां समर्पित की हमारे तहसील के समस्त परिजनों ने ज्यादा से ज्यादा घरों में संपर्क कर उन्हें यज्ञ की महिमा बताई एवं आज हम लोग जो पर्यावरण के विपरीत प्रभाव से जूझ रहे हैं

उसका समाधान करने के लिए एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को एक साथ एक समय पर आहुतियां समर्पित करने के लिए प्रेरित किया एवं उनसे आग्रह किया कि हम प्रतिदिन यज्ञ जीवन जिए अपने समाज के लिए एवं देश हित के लिए अपना योगदान दें