पार्षदो ने देर रात तक खड़े रहकर डलवाई नई मोटर

पांच दिन बाद मिली राहत नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी के आधे रहवासी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसे

भाजपा पार्षद राकेश नानकर और सुरेन्द्र चौहान की तत्परता ने दी बड़ी राहत पार्षदो ने देर रात तक खड़े रहकर डलवाई नई मोटर

(घोड़ाडोंगरी)
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के बाजार ढाना, नागदेव कालोनी, चंडी माता कालोनी, बगीचा मौहल्ला, पटेल कालोनी की जनता पिछले पांच दिन से बूंद बूंद पानी के लिए भरी गर्मी में तरस रही थी कारण था पिछले दिनों नगर परिषद की पानी सप्लाई करने वाली मोटर खराब हो गई थी जिससे पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद 5 दिनों के बाद भी

पानी की इस गंभीर समस्या का कोई हल नहीं निकला था और लोगों को मजबूरीवश दूसरी गली में लगे ट्यूबवेल से 50 से 100 मीटर लंबे दूर से घरों तक पानी लाना पड़ रहा था। हैरानी की बात यह है शिकायत के बावजूद नगर परिषद के अध्यक्ष और सीएमओ की ओर से न तो खराब मोटर को ठीक किया जा रहा था और न ही पानी के टैंकर भेजे जा रहे थे इस मामले को लेकर पार्षद राकेश

नानकर ने जिम्मेदार अधिकारीयो को जमकर लताड़ा उसके बाद जिम्मेदारो ने जली मोटर निकाल के नई मोटर अनान फ़नान में डाली वार्ड के पार्षद की जागरूकता यदि नही रहती तो जिम्मेदारो ने तो भीषण गर्मी में मानो इतनी बड़ी लापरवाही करते हुए नगरवासियों को पानी के लिये तरसा दिया और जिसका खामियाजा के रूप में जनता को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा था और भीषण गर्मी में दूर दूर से हैंड पंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा था

आज शाम को देर रात तक वार्ड के पार्षद राकेश नानकर और पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने खड़े रहकर नगर परिषद के कर्मचारियों शिव बिंझाड़े, धनराज सोनारे, भुतु यादव ,बलराम ,अजय के साथ मोटर डलवाकर रहवासियों को पानी की समस्या को तो दूर करवा दिया लेकिन क्या इस तरह पिछले पांच दिनों से पानी के लिये जनता जो परेशान हुई क्या उसके लिए परिषद के प्रमुख पदों में बैठे जनप्रतिनिधि और सीएमओ अपने लापरवाहक पूर्ण रवैये के लिए जनता से माफी मांगेंगे या युही आगे भी जनता को परेशान होते देख अपनी आंखों में पट्टी बांधकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर लापरवाही पूर्वक बैठे रहेंगे