बालाजी स्कूल के पास बच्चों ने किया टॉप

बालाजी इंटरनेशनल स्कूल घोड़ाडोंगरी के पांच बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में स्कूल का नाम रोशन किया है । स्कूल की छात्रा अदिति झा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

तनुभा विश्वास ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। अब्दुलहद अंसारी ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की । आदित्य सिंह ने 87.2% अंक प्राप्त किया। हिमानी खुराना ने 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और पालकों में खुशी की लहर है सभी ने बच्चों को बधाई दी है।

Comments are closed.