सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते पकड़ाए युवाओं पर पुलिस चौकी प्रभारी ने की कड़ी कार्यवाही

 

(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर में युवा नशे की लत पर दिन पर दिन जकड़ते जा रहे है नगर में युवाओं को नशे की लत इस कदर लग गई है कि नशा करने के लिये युवा अब होटल ढाबा के बाद नगर के सार्वजनिक स्थानों में खुलेआम नशा करने लगे है
और इन सार्वजनिक स्थानों में स्कूल,बसस्टैंड, सतपुड़ा ग्राउंड, तहसील केपीछे, नगर परिषद के बाजू में पड़ा खाली प्लाट,रेलवे पटरी के बाजू में बरगद का नीचे बना मजार और तो और नशेड़ियों ने शहीद स्मारक के पास बने प्राथमिक शाला को भी नशे का अड्डा बना लिया है इन नशेड़ीयो की यदि हिम्मत की बात की जाए तो ये

आमजनता के आने जाने की फिक्र तो करते ही नही है बल्कि इन नशेड़ियों को देखकर नगर वासी महिलाओं और रात्रि के समय परिवार सहित घूमने वालों को इन से बचकर निकलना पड़ता है लेकिन अब घोड़ाडोंगरी की महिला चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार ने इन नशेड़ीयो पर लगाम कसने की कार्यवाही चालू कर दी है चौकी प्रभारी ने रविवार रात को ऐसे ही नशेड़ियों पर लगाम कसते हुए कार्यवाही कर नगर के युवाओं को मौके पर धर कर कड़ी

कार्यवाही कर चालनी कार्यवाही कर सख्त हिदायत देकर छोड़ा है चौकी प्रभारी की कार्यवाही से नगर में सार्वजनिक स्थानों में नशेड़ियों पर लगाम कसने की उम्मीद नगर वासियों को है