विद्यालय के खेल मैदान पर सीएम राइस स्कूल निर्माण कार्य रोकने को लेकर नागरिकों ने विधायक को सोपा ज्ञापन
भौरा। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के खेल मैदान पर सीएम राइस स्कूल निर्माण कार्य रोकने को लेकर रविवार को जागरूक नागरिकों द्वारा विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके को ज्ञापन सोपा। दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया की शाहपुर स्थित शास. उ. माध्य. विद्यालय के खेल मैदान पर वर्तमान में शासकीय अधिकारियों की मनमानी कर नगर का एकमात्र खेल मैदान को भंग कर सीएम राईस स्कूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे शाहपुर की युवा प्रतिभाओ को खेल की गतिविधियों से सदैव के लिये दूर करने का
प्रयास किया जा रहा है । जबकि पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जन सिंह उइके द्वारा शाहपुर के युवाओं के लिए उक्त खेल मैदान पर स्टेडियम निर्माण स्वीकृत कराया जा चुका हैं। जिसकी फाइल अधिकारियों द्वारा दवा दी गई हैं। उक्त भूमि चौधरी परिवार द्वारा स्कूल एवं खेल मैदान व पट प्रतियोगिता के लिए दान दी गई हैं। जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं अपना हुनर निखार सके। आवेदन देने में प्रमुख रूप से अमित महतो, कुलदीप चौधरी,नीतू गुप्ता, आशीष शुक्ला पहलवान सिंह ठाकुर, विजय चौधरी, सुरेंद्र राठौर, दीपिका बोरबन, एवं नगरवासी गणउपस्थित रहे।
Comments are closed.