घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के ओझाढाना प्राइमरी स्कूल की छात्रा का चयन भोपाल के स्कूल में हुआ है ।ओझाढाना प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका सीमा राठौर ने बताया कि स्कूल की छात्रा गरिमा सुनील असवारे का ज्ञानोदय विद्यालय कटारा हिल्स भोपाल में चयन हुआ है ।
जिससे विद्यालय के स्कूल के छात्र-छात्राओं और ओझाढाना वासियो में खुशी की लहर है। घोड़ाडोंगरी के सबसे पिछड़े माने जाने वाले क्षेत्र के स्कूल की इस उपलब्धि से नगर वासियो में हर्ष है।
Comments are closed.