नरेंद्र पटेल ने किया लोगों का आभार व्यक्त
कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 78.32 प्रतिशत मतदान हुआ। लगभग 2 लाख 6911 मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा लोकसभा चुनाव में किए गए बंपर मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
श्री महतो ने बताया कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में 78.32 प्रतिशत मतदान हुआ। लगभग 2 लाख 6911 मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में भी कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ ही उन सभी मतदाताओं का भी अभिनंदन और आभार व्यक्त किया है जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व का उत्सव मनाया और एक स्वस्थ सरकार की रचना के लिए मतदान करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया । जिसके कारण जिले में हुए कुल मतदान से अधिक घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया ।


Comments are closed.