सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन, छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी

घोड़ाडोंगरी ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में रविवार 10 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड के मेडिकल ऑफिसर श्री मनीष दांगी ,श्रीमती कविता कोरी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी ऋषिकांत यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों को तिलक लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जहां छात्र/ छात्राओं ने इन 10 दिवसीय समर कैंप में डांस, कंप्यूटर ,फिजिकल फिटनेस, पेंटिंग ,क्ले आर्ट एवं अन्य विधाओं में स्रोत शिक्षकों से जो सीखा उसकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।

वहीं छात्र/छात्राओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनियों का अवलोकन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया जहां कागज के प्रिंटेड लिफाफे, केरीबेग, मेहंदी डिजाइन, कागजों के गुलदस्ते ,वॉल सीनरीयां ,मिट्टी के बर्तन खिलौने,सुरई एवं चार्ट पेरो पर उतारी गई एक से बढ़कर एक पेंटिंगो को देखकर अति प्रसन्नता व्यक्त की ।तत्पश्चात मंच पर छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत आकर्षित ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया जहां करतल ध्वनि से छात्रों एवं उपस्थित पालक , अभिभावकों ने उनका स्वागत किया ।

छात्र/ छात्राओं द्वारा अपने उद्बोधन में इस 10 दिवसीय समर कैंप में जो सीखा उसका वर्णन किया एवं अगले सत्र में और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । कुछ छात्राओं ने अपना उद्बोधन अंग्रेजी में भी दिया ।मुख्य अतिथियों द्वारा मंच पर विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाले छात्र/ छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नारे लगाए गए एवं सभी नागरिकों से मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई ।मुख्य अतिथि श्रीमती कविता कोरी ,श्री मनीष दांगी ने कहा कि सीएम राइज विद्यालय में शिक्षण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों गतिविधि यहां संचालित की जाती है

जब भी यहां आते हैं कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलता है उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । मुख्य नगर परिषद अधिकारी ऋषिकांत यादव द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों सहित विद्यालय गतिविधि की सराहना की ।उपस्थित पालकों दशरथ उईके,दिलीप अग्रवाल एवं श्रीमती सिमरन चतुर्वेदी ने कहा कि सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं शिक्षकों के अथक परिश्रम से छात्र शिक्षण के साथ-साथ हर गतिविधि में भाग लेते हैं । श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में इतनी अच्छी सुविधा नहीं है जो घोड़ाडोंगरी के सीएम राइज विद्यालय में है

यहां बेहतर शिक्षक, बेहतर शिक्षण ,अनुशासन और इतनी एक्टिविटी छात्रों को मिलती है शायद ही इसके पहले देखने को मिली हो ।क्षेत्र के पालकों में हर्ष व्याप्त है । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 10 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया गया जहां 256 छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर उन विधाओं को सीखा । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियो ,पालकों एवं छात्र/छात्राओं को स्वल्पाहार में गुड़चना एवं रसना का वितरण भी किया गया ।

Comments are closed.