*गुना शिवपुरी सांसद व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ के पी यादव ने आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क*

प्रमोद सूर्यवंशी

*जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने सभी संकल्पों को पूरा किया : सांसद डॉ के पी यादव*

*गुना शिवपुरी सांसद व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ के पी यादव ने आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क*

*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे और जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने किया नव मतदाताओं का स्वागत अभिनंदन*

गुना शिवपुरी सांसद एव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सांसद डॉ केपी यादव ने भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्यक्षी दुर्गादास उइके के पक्ष में आमला नगर मंडल , ग्रामीण एवम मोरखा खेड़ली बाजार मंडल अंतर्गत उपनगरी बोडखी, चोपना हरनिया बोरी एवम जनजातीय बहुल्य रतेड़ा खुर्द चुटकी ग्राम में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद डॉ के पी यादव एवम वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल ने बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र पहनकर भाजपा की प्रथामिक सदस्यता ग्रहण करवाई एव ग्रामीण व प्रबुद्ध जनों से चर्चा करी ।
सांसद डॉ केपी यादव ने कार्यकर्ता पदाधिकारी को अपने संबोधन में कहा सबसे पहले मैं भाजपा का कार्यकर्ता हू
भाजपा ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है जहा चाय बेचने वाला सामान्य समर्पित कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और अशोकनगर के छोटे से गांव के किसान का बेटा सांसद बना सकता है ।

एक समय में विपक्षी पार्टियां के नेताओं के द्वारा भाजपा के प्रमुख संकल्पो का मजाक उड़ाया जाता था लेकिन जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ , तो कश्मीर से धारा 370 भी हटी और दस वर्षो में अंत्योदय केंद्रित सैकड़ो कल्याणकारी योजनाएं भी सफलता से क्रियान्वित हुई , ये आप के द्वारा दी वोटो की ताकत से संभव हुआ है।
भाजपा हमेशा राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं का धरातल पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है। मैं आप लोगो के बीच एक आग्रह लेकर आया हु की देश के विकास समृद्धि और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और सशक्त कर विश्व में भारत की शाख को और मजबूत करना है ।

ग्राम चोपना में ग्रामीणों को संबोधन कर भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारतीय एव भारतीयता को नई पहचान दिलाने का काम किया । भाजपा सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण से संनातन धर्म ध्वजा ऊंची हुई है तो मेक इन इंडिया से भारत विश्व की तीसरी शीर्ष आर्थिक महाशक्ति बना है । यह चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण चुनाव है आप के वोट की ताकत से भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य एवम निर्णय लिए है। भाजपा का एक कार्यकर्ता पूरे चुनावी माहौल को बदलने का दम रखता है। इस अवसर पर मुकेश खंडेलवाल ने ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आव्हान किया ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरी विधानसभा में अयोजित बूथ स्तर नव मतदाता अभिनंदन समारोह में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे और जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला उपस्थित रहे एव नव मतदाताओं का स्वागत कर भाजपा की राष्ट्र वादी रीति नीति की जानकारी दी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने अपने संबोधन में कहा की सांसद केपी यादव युवाओं के आदर्श है क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से आश्वस्त करते है की आमला विधानसभा से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेंगी।
सपंच छामाधर यादव ने आभार व्यक्त किया


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढेकर भाजपा नेता कांति यादव जनपद पंचायत गणेश यादव विधानसभा प्रभारी देवीदास खाड़े भगवंत सिंह रघुवंशी रामकिशोर देशमुख यशवंत यादव यदुराज रघुवंशी , हरी यादव महेश मश्कोले संजय सूर्यवंशी महेंद्र यादव अनिल बुंदेला रोहित गौर मंडल सुनील गौरे हरि यादव छामाधर यादव गोपेन्द्र सिंह अभिराम यादव अमुना यादव उमाशंकर यादव भरू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comments are closed.