सीएमओ श्री यादव के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने में जुटी नगर परिषद

घोड़ाडोंगरी

यूं तो बैतूल जिले में मतदान करने में अभी अच्छा खासा समय है बैतूल लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान होना है । फिर भी मतदाताओं को जागरूक करने में घोडाडोंगरी नगर परिषद कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है ।

मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के अभियान सीएमओ श्री ऋषिकांत यादव के मार्गदर्शन में नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे हैं। प्रतिदिन नगर परिषद के वाहनों से मतदाताओं को जागरुक करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । साथ ही गर्मी से बचने के उपाय भी बताई जा रहे हैं। घोड़ाडोंगरी नगर परिषद क्षेत्र में जहां रंगोली और स्कूलों में भी बच्चों और पालकों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । वहीं हर गली मोहल्ले की दीवारों पर दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को लोकसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी वोट डालकर पूरी करने के बारे में बतलाया जा रहा है ।

गली मोहल्ले में नुक्कड़ सभाओं अलाउंस करके मतदाताओं को बताया जा रहा है कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अच्छी सरकार चुनने के लिए एक वोट का कितना महत्व है उसको समझते हुए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है।