शाहपुर। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति रुचि रखने वाले बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के ग्राम भयावाड़ी के किसान सुनील वर्मा के बेटे सागर वर्मा ने हायर सेकेंडरी स्कूल में 95% अंक लाकर अपने परिवार एवं ग्राम का नाम रोशन किया ही साथ ही जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर बैतूल जिले का नाम भी रोशन किया है।
सागर वर्मा के पिता सुनील वर्मा का कहना है कि सागर वर्मा बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज एवं कक्षा में हमेशा ही प्रथम आता रहा है। इसी रुचि को देखते हुए हम उसे घर के किसी अन्य काम में नहीं लगाते हैं एवं उसे पढ़ाई एवं फ्यूचर के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं ताकि अपने सपनों को कामयाब कर सके एवं अपने परिवार व ग्राम का नाम पूरे प्रदेश एवं देश में रोशन कर सकेl
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर मे पढ़ाई करने वाले
सागर वर्मा दसवीं भी अच्छे प्रतिशत से पास हुआ था। 12वीं में बगैर किसी कोचिंग के 475 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि पढ़ाई के प्रति अगर लगन हो तो कोचिंग एवं अन्य माध्यमों की आवश्यकता नहीं पड़ती एवं खुद ही अपनी मेहनत से एक अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं एवं एक अच्छा फीचर्स बना सकते हैं।सागर का कहना है कि उसे JEE एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करके आईआईटी में एडमिशन लेना है ताकि अपनी मंजिल को पा सके।
Comments are closed.