*पत्नी की स्मृति में रक्तदान और देहदान का लिया संकल्प*
बैतूल। अपनों की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए जनहित व सेवा कार्य से बड़ा कोई काम नहीं है। परिवार में दिवंगतों के जन्मदिवस और पुण्यतिथि पर रक्तदान कर लोगों की दुआएं तो मिलती ही हैं साथ ही आत्म संतुष्टी का भी अनुभव होता है। समाजसेवी देवेन्द्र बर्थे ने अपनी स्व.पत्नी हर्षा बर्थे के जन्मदिवस पर रक्तदान और देहदान का संकल्प लिया। श्री बर्थे इससे पूर्व भी 22 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी पत्नी का दुखद निधन 24 वर्ष की अल्प आयु में दो वर्ष पूर्व हो गया था। इस अवसर पर उपस्थित डॉ.योगेश पंडग्रे, डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, डॉ.सौरभ राठौर, रितेश बर्थे मनीष मिसर ने श्री बर्थे की इस सेवा भावना की सराहना की।
Comments are closed.