15 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निश्चल एन झारिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोसी के मार्गदर्शन में, पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल के कांफ्रेंस हॉल में बाल कल्याण पुलिस अधिकारीयो का बाल संरक्षण अधिनियनो पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न की गई । जिसमे श्रीमती पूजासिंह मौर्य प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड एवं बोर्ड सदस्य श्रीमती हेमलता कुंभारे के मुख्य आतिथ्य में बाल संरक्षण अधिनियनो के विषय पर पुलिस कंट्रोल रूम के कांफ्रेंस हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूजा सिंह मौर्य प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड बैतूल द्वारा जेजे एक्ट, श्री अमित राय सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला अभियोजन कार्यालय बैतूल द्वारा पोक्सो एक्ट, श्रीमती अनामिका तिवारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिला हिंसा प्रकरणों में पुलिस की भूमिका एवं श्री भूपेंद्र लोखंडे जिला समन्वयक आवाज बैतूल द्वारा मानव दुर्व्यापार के संबंध में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने रिसोर्स पर्सन से प्रकरणों पर चर्चा कर, प्रकरणों में आने वाली समस्याओं, संदेह के संबंध में चर्चा कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
प्रशिक्षण में सुश्री शालिनी परस्ते अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल द्वारा भी घटित प्रकरणों का उदाहरण देकर, रिसोर्स पर्सन से मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
उक्त कार्यशाला का आयोजन पुलिस विभाग बैतूल एवं आवाज जनकल्याण समिति बैतूल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन, जेएबी शाखा पुलिस कार्यालय से प्रधान आरक्षक श्री सुभाष कजले, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला थाना एवं महिला सेल के कर्मचारियों साथ-साथ सुश्री तूलिका पचौरी प्रत्याशा संस्था, सुश्री पल्लवी टाकरकर जिला समन्वयक जनसाहस, प्रदीपन से चारू वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Comments are closed.