अपने बूथों पर 370 प्लस वोट इस चुनाव में हासिल कर अपने – अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिये जुटे –नेहा दीपक उइके
(घोड़ाडोंगरी)
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी मंडल में बूथ क्रमांक-101पर “बूथ विजय अभियान” के अंतर्गत भाजपा नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके ने बूथ प्रभारी ममता अश्ववारे के साथ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ गुलाबवती दीदी ,भी उपस्थित रही
बूथ की संयोजक श्रीमति नेहा उइके ने इस अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ पर जन – जन तक पहुँचाने एवं इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव की अपेक्षा 370 वोट अधिक हासिल करने का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ सेल्फी ली।
इस अवसर पर नेहा उइके ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में भाजपा सरकार विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ आमजनों को दिलाकर समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ने में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
एवम सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने – अपने बूथों पर 370 प्लस वोट इस चुनाव में हासिल कर अपने – अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिये जुटें।
Comments are closed.