परासिया-नगर चांदामेटा से 100 श्रधालुओं का जत्था अयोध्या धाम यात्रा के
लिए रवाना हुआ | अयोध्या धाम राम जन्मभूमि मंदिर दर्शनार्थ बस से सात दिवसीय यात्रा कर जत्था वापस होगा | महिला पुरूषों के जत्थे में नगर के सभी सम्मानीय नागरिक शामिल है | जत्था नगर से मैहर नेमी सरण्य, काशी-बनारस से अयोध्या धाम, चित्रकूट आदि पवित्र स्थलों पर भी पहुचेगा | श्रध्दालुओं को नगर परिषद अध्यक्ष गोविन्द बजौलिया, नारायण शर्मा, मो. अबरार, सुशील जैसवाल, सुभाष शर्मा, जुगल किशोर, धीरज ताम्रकर एवं अन्य नागरिकों ने तिलक लगाकर, फूल मालाओं से वंदन किया | आतिशबाजी, गाने, बाजे के साथ श्रध्दालुओं को
अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया | सात बाजार चौक चांदामेटा से रैली निकाल कर श्रध्दालुओं का नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत वंदन किया | इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील तिवारी, पवन बावरिया, रमेश मालवी, अंकित चौरसिया, नत्थू गौतम के अलावा सैकड़ों नागरिक रैली जत्था में शामिल हुए नगर परिषद चांदामेटा की ओर से श्रध्दालुओं का स्वागत वंदन किया गया |







