सार्वजनिक शौचालय निर्माण में एम.पी.बी. ई .अधिकारी जबरन डाल रहे रोढ़ा* *पूर्व संसदीय सचिव ने राजस्व की टीम के साथ कराया जमीन का सीमांकन
घोड़ाडोंगरी – आजादी के 75 वर्षो के बाद घोड़ाडोगरी बस स्टैंड में भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होने जा रहा है एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही है वही दूसरी तरफ नगर परिषद में बैठे कॉंग्रेस के जनप्रतिनिधि एमपीईबी के साथ मिलकर रोडा बनकर बैठ गए है लेकिन आज मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने भाजपा के पार्षदों और नगर परिषद के सीएमओ एवम राजस्व अधिकारी को साथ ले जाकर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए मुख्य बस स्टैंड पर राजस्व विभाग की
जमीन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण करवा कर सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि का सीमांकन करवा लिया है किंतु वर्षों से एम.पी.बी. ई . के अधिकारियों की आंख बूंदें विभाग की आंखों में यहां सब कांटे की तरह चुभ रहा है जो चाह कर भी यहां शौचालय बनने में अड़ंगा डाल रहा है जबकि सरकारी राजस्व की भूमि पर कोई अधिकार ही नहीं है
*नगर परिषद में बैठे लोगो को क्यों खल रहा भाजपा का विकास*
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में विकास को लेकर चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आखिर भाजपा जनप्रतिनिधियों के विकास सार्वजनिक शौचालय निर्माण आखिर क्यों चुभ रहा है सूत्रों अनुसार मिली जानकारी के अनुसार विगत 2 वर्ष पहले भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर एमपी ई बी को पत्र लिखे गए थे किंतु उसे समय एमपी ई बी द्वारा उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई किंतु अब भाजपा
जनप्रतिनिधियों द्वारा एमपीबीई की जगह पर शौचालय न निर्माण करवाते हुए सरकारी राजस्व विभाग की भूमि पर उक्त निर्माण कराया जा रहा है जो नगर परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और एमपीईबी दोनों को खल रहा है क्या नगर परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष और एमपीईबी भी भाजपा और सरकार के विकास कार्य से सहमत नहीं है। या सिर्फ कमीशन खोरी का ही काम करवाने में अपनी रुचि दिखाते है
इनका कहना है
शौचालय का निर्माण राजस्व की भूमि पर होना है ना कि एमपी ई बी की जमीन पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के टेंडर हो जाने के बाद भी एमपी ई बी उक्त कार्य में रोड़ा उत्पन्न कर रही है।
पूर्व संसदीय सचिव
रामजीलाल उइके
हमारे द्वारा अथक प्रयासों के बावजूद 11 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय प्रस्तावित हुआ है जो कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को खल रहा है
वार्ड पार्षद
राकेश नानकर
रानी लक्ष्मी बाई वार्ड नंबर 10 घोड़ाडोंगरी
Comments are closed.