पार्षद नेहा उइके के नेतृत्व में किया गया सम्मान

महिला कर्मचारियों और महिला स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान

 

(घोड़ाडोंगरी )घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की पार्षद नेहा दीपक उइके के नेतृत्व में नगर परिषद की महिला कर्मचारियों एवम महिला स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया गया
ज्ञात हो प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की पार्षद नेहा दीपक उइके के नेतृत्व में पार्षद नीतू सोनी,सुरेखा चौधरी ,उर्मिला तिवारी,ममता अस्वारे,कामिनी पाटिल,सुमन तुमडांम ने नगर परिषद की महिला कर्मचारियों और महिला स्वच्छता प्रहरियों का श्रीफल एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर नेहा उइके ने अपने सम्बोधन में कहा कि आमतौर पर महिलाएं सुबह अपने अपने घर की जिम्मेदारी निभाती है लेकिन हमारी नगर परिषद की महिला स्वच्छता प्रहरी सुबह 7 बजे से अपने नगर को साफ और सुंदर बनाने के लिए निकल पड़ती है और नगर के चौक चौराहे,और प्रमुख सड़क गलियों को साफ करती है हमारे नगर को स्वच्छ बनाने में हमारी महिला स्वच्छता प्रहरी की प्रमुख भूमिका रहती है इसलिए इन बहनों को सम्मानित करने में हमे गर्व हो रहा है

महिला दिवस पर सम्मान पाकर स्वच्छता प्रहरी बहने भी काफी खुश नजर आई और पार्षद नेहा उइके और महिला मोर्चा की महिलाओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला कर्मचारी रूपा बारस्कर,चंदा रैकवार,ममता पटवा के साथ महिला स्वच्छता प्रहरी पूजा लँगोटे,अनिता अस्वारे, सुनीता आसाराम,प्रीति बंसल,रीति बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थी

Comments are closed.